छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक भाजपा छत्तीसगढ़ शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में आगामी 08 जनवरी को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सरगुजा संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह के परिपेक्ष्य में रखी गई थी। बैठक में ललन प्रताप सिंह ने आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सबको मिलकर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाना है। उन्होंने चुनाव के बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की प्रथम बैठक पर सबको बधाई दी।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि आगामी निर्धारित तिथि को अभिनंदन समारोह में भाग लेने मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है, यह हम कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपेक्षित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज परिसर, हॉकी मैदान अंबिकापुर में उपस्थित होने की अपील की है। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने आभार प्रदर्शन नगर मंडल अध्यक्ष मधुसुदन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, लोकसभा विस्तारक जमुना पांडेय, फुलेश्वरी सिंह, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी, प्रशांत शंकर त्रिपाठी, आलोक दुबे, अरुणा सिंह, मुनेश्वर राजवाड़े, डीके पुरिया, विजय व्यापारी, राधेश्याम सिंह ठाकुर, रोशन गुप्ता, मंजूषा भगत, मधु चौदहा, राजकुमार बंसल, अभिषेक शर्मा, मुरारी बंसल, मनोज गुप्ता, रुपेश दुबे, रामकेश्वर राजवाड़े, दिनेश साहू, अनिल सिंह, बैभव सिंह, महेंद्र सिंह, बालनाथ यादव, गुरुशरण सिंह, रज्जु राम, श्रवण कुमार दास, आकाश गुप्ता, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, संतोष द्विवेदी, रामप्रवेश पांडेय, सर्वेश तिवारी, रमेश जायसवाल, अनिल अग्रवाल, रवि जायसवाल, संजीव वर्मा, उमाशंकर उपाध्याय, नकुल सोनकर, धनराम नागेश, सोमनाथ सिंह, वीर विक्रम सिंह बाबरा, वसीम अंसारी, प्रियंका चौबे, सोनू तिग्गा, नीलम राजवाड़े, अनामिका पैकरा, अखण्ड विधायक सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Categorized in: