अम्बिकापुर- सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस की कस्टडी में विघुत विभाग के जूनियर इंजीनियर पूनम कतलम की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत हो गई। परिजनों ने पीएम होने के बाद शव लेने से इनकार कर दिया, साथ ही परिजन व भाजपा नेताओ के द्वारा बिश्रामपुर एनचल में शव रखकर जमकर हंगामा किया गया। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।

बता दे कि बीते सोमवार को लटोरी चौकी के अंतर्गत करवा विद्युत सर्ब स्टेशन के सामने मुख्य मार्ग पर एक युवक की लाश मिली थी। धरपुर निवासी 24 वर्षीय हरिश्चंद्र पिता धनेश्वर के रूप में हुई थी सूचना पर लटोरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह अपने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के शरीर पर चोटों के निशान व अन्य जानकारियों के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीक होने पर मामले की विवेचना शुरू की गई जांच में यह तथ्य सामने आई कि मृतक बीते शाम विद्युत वक्त सर्ब स्टेशन में ही मौजूद था वहां शराब को लेकर आपस में ही विवाद हो गया जहां विजय तथा पूनम कतलम भी मौजूद थे इन्हीं इसी हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विजय के साथ संदेही और कतलम को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। परिजनों का आरोप है कि उनके साथ पुलिस चौकी में मारपीट की गई और जब तबीयत बिगड़ी तब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उनकी मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक जेईई पूनम कतलम सुबह 11:00 बजे को लटोरी चौकी पुलिस ने पहले चौकी में लाकर जमकर पिटाई की जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो शाम 04:00 बजे उन्हें सीधे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई, उसके आंख के नीचे काले दाग, चेहरे में सूजन, पीठ में काफी निशान और पैर का आधा हिस्सा फटा हुआ था। पुलिस अभिरक्षा में मौतों का मामला यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी चंदोरा थाना, अंबिकापुर कोतवाली थाने में पंकज बेक का घटना हो चुकी है, पुलिस कस्टडी में मौत का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है।

मृतक के चाचा खुलाश राम नेताम ने कहां की मेरे भतीजे का पुलिस की पिटाई से हुई है मौत…..

उसके चाचा खुलाश राम नेताम ने पुलिस कस्टडी में पिटाई करने से मौत हो जाने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि शरीर का ऐसा कोई अंग नही है जहा पुलिस ने मारा नही होगा, कहि काला पड़ गया है तो कही सूजन आ गया है पैर की उंगली तक फट गई है। परिजनों व भाजपा नेताओं ने देर शाम बिश्रामपुर बस स्टैंड पर शव को रखकर विरोध प्रदर्शन कर दोषी पुलिसकर्मी पर हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग किये है।

जैसे ही भाजपा के दिग्गज नेता देवेंद्र गुप्ता, ललित गोयल, दुर्गा गुप्ता, अलंकार, फिरोज, राहुल जायसवाल, महेश मिश्रा, अनूप जायसवाल, पारश, राजेश यादव, भुसन को यह जानकारी मिली की पीएम के दौरान वीडियोग्राफी नहीं की गई है न ही शव भेजने के लिए किसी प्रकार की प्रशासनिक व्यवस्था बनाई गई है और अन्य मृतक के परिजनों को सहायता नही दी गई है। तत्काल पूरी दल बल के साथ परिजनों के पास पहुचे और विश्रामपुर के बस स्टैंड में जमकर हंगामा किया मौके पर पहुचे लगातार 2 घण्टे तक जमकर पुलिस व कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी होते रहा। मौके पर पहुचे एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा, एसडीओपी प्रकाश सोनी ने परिजनों को ₹62000 तत्कालीन सहायता राशि, टीम गठित कर निरपेक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने का लिखित में आश्वासन दिया तब कहीं प्रदर्शन समाप्त हुआ, फिर प्रशासन के द्वारा दी गई मुक्तजली एंबुलेंस में बालोद जिला के लिए शव को लेकर परिजन रवाना हुए।

खड़ी है भाजपा पूर्व गृहमंत्री….

इस संबंध में छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा से फोन के माध्यम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला मेरे जानकारी में पहले से है मामला काफी ही शर्मनाक है प्रदेश में जब से काग्रेस सरकार आई है पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी चरम सीमा पर है भूपेश सरकार ने पूरी छूट दे रखी है और यह पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन पीड़ित परिजन के पक्ष में अभी भाजपा खड़ी है दोषी पर सख्त कार्रवाई नही होने पर भाजपा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

प्रदेश की भूपेश सरकार निकम्मी सरकार है कही न कही पुलिस ने जेई की बेदम पिटाई की है और तबियत बिगड़ने पर ऐसा अस्पताल भेज दिया गया जहां एक भी चिकित्सक न हो। जो घटना घटी है उसका भारतीय जनता पार्टी कड़ी निंदा करती है, इसकी जानकारी मैंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष धर्म लाल कौसिक को भेज दी है।

बाबूलाल अग्रवाल जिलाध्यक्ष, भाजपा सूरजपुर।

लटोरी के स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के द्वारा किये मारपीट के उसकी मौत हुई है, तब तक पूनम को इंसाफ नहीं मिलेगा हम उसके साथ हैं यदि आगे इस मामले प्रशासन मौन धारण कर के बैठी रही तो भाजपा आगे तक जाएगी, भटगांव के विधायक पारस नाथ राजवाडे जो अभी संसदीय सचिव भी बने है उनके कंट्रोल नही होने के कारण उनके विधानसभा अंतर्गत ऐसा कारनामा हो रहा है जो कि काफी निंदनीय है।

रविन्द्र भारती अध्यक्ष, भाजयूमो मंडल लटोरी।

Categorized in: