अम्बिकेश गुप्ता / कुसमीदेशभर में फैल रहीं कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर भारत सरकार व केंद्रों की सरकारों द्वारा रोकथाम व बीमारी के प्रभाव से निजात के लिए कई स्तर पर कार्य किया जा रहा हैं. देश के व्यापारियों सहित सभी लोगों ने जारी निर्देशो का पालन कर अपनी एकता का परिचय दे दिया हैं. तथा पुलिस, स्वास्थ्य, वन विभाग, मीडिया व देश की इस पीड़ा में काम कर रहें सरकारी तंत्रों को भी सलाम कर रहें हैं.

लॉक डाउन के बीच जिला बलरामपुर के विकास खंड कुसमी अंतर्गत सामरी क्षेत्र में संचालित हिण्डालको कंपनी के अधीनस्थ ठेकेदारों द्वारा संचालित बाक्साईट परिवहन का कार्य अंतरराज्जीय शुरू किये जाने को लेकर सामरी बाक्साईट ट्रांस्पोर्ट ट्रक ऑनर एसोसिएशन ट्रक मालिक संघ ने बीते दिनों सामरी विधायक चिंतामणि महाराज को ज्ञापन सौंपकर मांग रखा हैं. कि लंबे समय से बंद पड़े रोजगार को ध्यान में रखते हुए उन्हें बॉक्साइट परिवहन शुरू करने की अनुमति दिलाई जाये।


इस बारे में बलरामपुर कांग्रेस कमेटी जिलाअध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा लॉक डाउन में बहुत दिनों से सभी बैठ गए हैं। सबको काम मिले यह जरूरी हैं. ट्रक ऑनरो को किस्त पटाना रहता हैं. लेकिन हम सभी बॉर्डर सील कर रहे हैं ऐसे में हम खुद परमिशन दें दे यह गलत हो जाएगा. सामाजिक दूरी का पालन करते हुए खदानों में हिंडाल्को को सुरक्षा के साथ मजदूरों से कार्य कराया जाना चाहिए. पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर, साबुन व मास्क देकर समय पर भुगतान करें. जिससे जीवन यापन हेतु आर्थिक मदद मजदूरों को मिले. अंतर्राज्यीय परमिशन देना अभी जल्दबाजी होगी।

बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव ने कहा बॉक्साइट का अंतर्राज्यीय परिवहन पूर्णता अभी फिलहाल बंद रहना चाहिए. 9 कोरोना पॉजिटिव सूरजपुर में मिले हैं, संक्रमण को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर लाख डॉन को और आगे बढ़ाएं यह मेरा मानना हैं, अंतर्राज्यीय परिवहन अभी नहीं होना चाहिए यह मेरी व्यक्तिगत राय है।

बलरामपुर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव ने कहा हमारा क्षेत्र पहाड़ी ट्राइबल है गांव के लोग ज्यादा जागरूक नहीं है गांव देहात में दुकान का संचालन होता है ट्रक ड्राइवर कहां से संक्रमित होकर आ रहे हैं कोई नहीं जानता. कहीं रुक कर सामान खरीदते हैं तो इससे ग्रामीण संक्रमित जाएंगे. इसलिए बॉक्साइट परिवहन अंतर्राज्यीय बंद ही रहें तो भला होगा.

बलरामपुर युकां जिलाध्यक्ष मोजस्सम नजर ने कहा सामरी में बाक्साइट का खनन मजदूरों के द्वारा किया जा रहा जो सरहानीय है कि लॉक डाउन की अवधि में मजदूरों को उनका रोजगार मिल जा रहा है परंतु बाक्साइड परिवहन करने से ट्रके अन्तर्राजिय इलाकों में जायेगी. जहा कोरोना का संक्रमण फैला हुआ हैं जिस कारण से बाक्साइड परिवहन होने की स्तिथि में हमारे इलाके में भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा जिसकी जिम्मेदारी हिन्डाल्को प्रशासन की होगी। इसलिए कोरोना संक्रमण को देखते हुए बाक्साइड परिवहन बिल्कुल भी चालू नही होना चाहिये।

जनपद पंचायत सदस्य कुसमी क्षेत्र क्रमांक 09 खसरू बुनकर ने कहा वर्तमान समय में देश एवं राज्य में फैल रहे कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए सामरी क्षेत्र में बॉक्साइट खदान परिवहन अंतर्राज्यीय होती है तो उसे बीमारी के रोकथाम तक पूर्णता बंद किया जाना चाहिए. तथा उत्खनन का कार्य निरंतर जारी रखकर मजदूरों को रोजगार देना चाहिये।

बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 09 अंकुश सिंह ने कहा इस समय सबसे ज्यादा प्राथमिकता लोगों की जान की हैं. देश में जब तक कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण नहीं हो जाता सामरी से बॉक्साइट परिवहन पर रोक लगा रहे यही उचित होगा. लेकिन टैक्स माफी के लिए भी सरकार को उचित कदम उठाना पड़ेगा ताकि ट्रक मालिकों को ज्यादा प्रभाव न पड़े. खदानों पर उत्खनन का कार्य जारी रखा जाये.

भाजयुमो बलरामपुर जिला पदाधिकारी राजा गुप्ता ( दुर्गेश) ने कहा पूरे विश्व में फैल रही महामारी कोविड-19 को देखते हुए सामरी से बाक्साईट परिवहन बंद रहनी चाहिए. परिवहन अंतर्राज्यीय होने से बीमारी क्षेत्र में आएगी. इससे महामारी फैल सकती हैं. जिस प्रकार सूरजपुर और बलरामपुर से लगे गढ़वा में भी पॉजिटिव केस पाया गया हैं. उसे देखते हुए प्रशासन से निवेदन है कि सरगुजा संभाग को पूर्णता: यथावत बंद रखा जाये।

शंकरगढ़ निवासी बृजेश यादव ने कहा परिवहन के चालू होते ही कोई न कोई कोरोना संक्रमित के संपर्क में आएगा. ड्राइवरों को कितना भी मना किया जाए किंतु सामाजिक दूरी नहीं बना पाएंगे. हर जगह रुकेंगे पैसे का लेनदेन करेंगे जिससे बीमारी के फैलने की पूरी आशंका हैं. और ज्यादातर चालक झारखंड के हैं. इस समय में बॉक्साइट परिवहन अंतर्राज्यीय पूर्णता: बंद ही रहना चाहिये।
बलरामपुर कलेक्टर द्वारा लॉक डाउन के बीच अंतरराज्यीय बॉक्साइट परिवहन विगत दिनो चालू की गई थीं. आदेश पर एक दिवस परिवहन हुवा. जिस पर विधायक चिंतामणि महाराज ने क्षेत्रीय लोगों के मांग पर मुख्यमंत्री को प्रतिवेदन लिखकर बॉक्साइट परिवहन अंतर्राज्यीय होने पर रोक लगाने मांग की कर अगले ही दिन बलरामपुर कलेक्टर ने परिवहन को आगामी आदेश तक रोक लगा दिया था.

Categorized in: