सूरजपुर- कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा नेता राहुल गाँधी के जन्मदिन पर कांग्रेसजनो ने वृक्षारोपण, फल वितरण तथा विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया।

सूरजपुर जिले विकासखण्ड रामानुजनगर अंतर्गत सरईपारा में प्रदेश सचिव इस्माईल खान व जिला पंचायत सभापति शशि सिंह के नेतृत्व मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी के जन्मदिन को बड़े ही सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। ग्रामीणों के बीच राहुल गांधी के जन्म उत्सव पर बच्चों से केक कटवाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई है। इस अवसर पर बच्चों को एजुकेशन किट, फल, फेस मास्क वितरण किया तथा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आयोजित गोठान कार्यक्रम के रोका/छेका तहत मवेशियों को गोठान भेजने के लिए प्रेरित किया तथा इसके लिए शपथ दिलाई गई। लोगों से कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम के लिए लाक डाउन के नियमों का पालन करने व फेस मास्क के उपयोग की बात कही।

इस दौरान जिला सरपंच देवबाई, बीडीसी राजेश कुर्रे, पदुम दास, अमित राजवाड़े, पिन्टू खान, आकाश यादव, वागीश देवांगन सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Categorized in: