मनेंद्रगढ़ ! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर शुक्रवार को नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत संचालित क्वॉरेंटाइन सेंटरों में रह रहे लोगों को विधायक निधि से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ के द्वारा मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क , सैनिटाइजर एवं फल का वितरण किया गया वही कोरोना योद्धाओं को पीपीई किट प्रदान किया गया ! इस अवसर पर मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल के साथ नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, नगर पंचायत झगड़ाखऻड अध्यक्ष रजनीश पांडे, उपाध्यक्ष सत्तार अली, वरिष्ठ कांग्रेसी बलबीर अरोड़ा, चंद्रकांत चावड़ा, पार्षद अनिल प्रजापति, अभय तेज बड़ा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, गौरव गुप्ता, लवी छाबड़ा, राजेश सिंह, सुधु लाल वर्मा, गिरधर जयसवाल, आशीष राय, चरण सिंह खनूजा सहित मनेन्द़गढ़ नगर पालिका के पार्षद व झगड़ाखऻड नगर पंचायत के पार्षद तथा काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे !

Categorized in: