अंबिकापुर – मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना… ये पंक्तियों शहर के युवा निक्की खान के चरितार्थ को बता रही है कोरोना के संकट में जहां हर इंसान अपने स्तर पर सहयोग दे रहा है वहीं पर इस संकट की घड़ी में निक्की खान अपने साथियों के साथ देवदूत बनकर लोगों की मदद करने घर-घर पहुंच रहे है निक्की खाना अपने साथियों के साथ जरूरतमंदों को धरातल पर उतर कर भोजन के साथ साथ अन्य सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं उनके इस कार्य की न केवल समाज सेवी संगठन और राजनीतिक दलों बल्कि समस्त जरूरतमंदों के द्वारा भी सराहना की जा रही है

कोरोना संकट काल के आरम्भ से ही निक्की खान अपने साथियों के साथ सभी को कोरोना बीमारी से बचने सैनिटाइजर के इस्तेमाल करने मास्क लगाने सोशल डिस्टेंस रखने की सलाह दे रहे हैं इतना ही नहीं वह हर आने जाने वालों को मास्क तथा सैनिटाइजर का वितरण कर रहे हैं अम्बिकापुर में माँ महामाया सिमिति के द्वारा जरूरतमंदों के लिए खाने का पैकेट बनाया जा रहा है। जिस भोजन के पैकेट को सुबह शाम 600 जरूरतमंद लोगो तक पहुंचा रहे है है और जरूरतमंद लोगो का पता चलते है उनको समिति के माध्यम से सूखा राशन किट की भी व्यस्था कराई जा रही है। और सभी वार्डो में घर घर पहुँच कर लिस्टिंग कर उनकी समस्या सुन कर समाधान करने की कोशिश भी की जा रही है।

नियाजूदिन खान निक्की ने बताया कि इस वैश्विक महामारी को हम सभी लोगो जितना बन पड़े लोगो की हर तरह से मदद कर रहे है जरूरतमंदों तक भोजन जो पहुंचाना सबसे महत्वपूर्ण और जरुरी है। ताकि कोई भूखा न सोये , बिना किसी भेदभाव के मुहब्बत, भाई चारे, एकता, शांति,अमन और सौहार्दपूर्ण तरीके से हर सम्भव सहयोग के लिए हम सभी को डटे रहना है ताकि कोई व्यक्ति समाज मे भूखा न सोये इस इंसानियत के वास्ते हम सबका फर्ज बनता हैं कि इस लड़ाई को मिलकर लड़े ताकि देश कोरोना वायरस से मुक्त हो सके फिर जीवन पटरी पर फिर से चल पड़े उन्होंने यह भी बताया कि अम्बिकापुर वार्ड क्रमांक 23 लरंग साय वार्ड,शहीद अब्दुल हमीद वार्ड 41,महामाया वार्ड 36, वार्ड 41 नवागढ़, मोमिनपुरा वार्ड 39 में और ग्राम पंचायत श्रीगढ़ तरफ भी युद्ध स्तर पर काम जारी है। इस दौरान हारुन राशिद, नितिंश चौरसिया, जय गुप्ता, मोनू, नियाज,सोनू, सरफराज आदि कार्यकर्ता मदद हेतु निःस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं।

Categorized in: