रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामानुजगंज वाड्रफनगर मुख्य मार्ग में नगर सीमा से महावीरगंज तक 5 स्थानों पर सड़क के किनारे खतरनाक दगड्ढे हो गए हैं जो हादसे को आमंत्रित कर रहे हैं। वही सड़क के किनारे कई स्थानों पर रोड पट्टी बह जाने से सड़क की ऊंचाई रोड पट्टी से अधिक हो गई है जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं परंतु लोक निर्माण विभाग इसे देखने एवं मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठा पा रहा है।

गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग के सड़क रामानुजगंज वाड्रफनगर मुख्य मार्ग को जहां बीटी पेच रिपेयरिंग के नाम पर सड़क का मरम्मत के नाम पर पूरे जिले में अनियमितता बरती गई। लाखों रुपए के फर्जी बिल बनाए जाने के आरोप विभाग पर लगते रहे हैं परंतु विभाग रामानुजगंज से महावीरगंज तक पांच स्थानों पर सड़क के किनारे खतरनाक गड्ढे हो गए हैं जो हादसे को आमंत्रित कर रहे हैं परंतु इसे विभाग नहीं भरवा सका वही कई स्थानों पर सड़क रोड पट्टी से ऊंचा हो गया है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है परंतु विभाग इस ओर क्यों नहीं ध्यान दे रहा है यह समझ परे हैं।

पलटन घाट के समीप है खतरनाक गड्ढा- लोक निर्माण विभाग के सड़क में पलटन घाट मोड़ के पास खतरनाक गड्ढा हो गया है परंतु विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है जबकि यहां कई दुर्घटनाएं घट चुकी यहां तक कि यहां अंधे मोड़ के कारण दुर्घटना में मौत भी हो चुकी है।

₹500 भी खर्च नहीं कर पा रहा है विभाग- लोक निर्माण विभाग की लापरवाही ऐसी है कि जहां जहां पे गड्ढा है वहां मुश्किल से एक ट्रैक्टर मिट्टी मोरम लगेगा परंतु विभाग इसे भी नहीं गिरवा नहीं पा रहा है। वहीं जहां जहां सड़क रोड पट्टी से ऊंचा हो गया है वहां रोड पट्टी एवं सड़क को मिलाने के लिए कुछ ट्रैक्टर मोरम ही लगेंगे परंतु इसे भी विभाग भराने में अक्षम नजर आ रहा है।

Categorized in: