बिश्रामपुर। करंट की चपेट में आने से कालरी कर्मी की पत्नी की मौत हो गई है। बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के मानी गेतरा कालोनी निवासी कालरी कर्मी सुखराम राजवाड़े मंगलवार को पुत्र के साथ मेहमानी करने गए थे। इसी बीच दोपहर में कालरी कर्मी की पत्नी 50 वर्षीय श्रीमती सोना बाई वहीं पास में स्थित नाला की तरफ गई थी, जहां खेत की सुरक्षा हेतु एक व्यक्ति द्वारा लगाए गए तरंगित तार की चपेट में महिला आ गई थी। आसपास लोगों की मदद से महिला को तत्काल केंद्रीय चिकित्सालय बिश्रामपुर में उपचार हेतु लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर अग्रिम कार्यवाही हेतु केश डायरी को सुरजपुर कोतवाली भेजने की बात कही है।

Categorized in: