दतिमा मोड़/सूरजपुर (अनुप जायसवाल)- जिले के करंजी चौकी क्षेत्र अन्तर्गत सप्ताह में चार बाजार संचालित होते हैं जिसमे करंजी, खोपा, बतरा, और दतिमा ग्राम पंचायत शामिल हैं, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा के निर्देशानुसार करंजी चौकी पुलिस के द्वारा सक्रियता से बाजारों में सोशल डिस्टेंसिग के साथ नियमों का पालन कराया जा रहा है।

विश्व महामारी कोरोना वायरस से आज पूरा विश्व जूझ रहा है और लॉक डाउन लगने के बाद से पुलिस प्रशासन पूरी लगन और कर्तव्य निष्ठा के साथ लोगो को हर सम्भव मदद कर रही है, कोरोना योद्धा के रूप में पुलिस बल ने आमजन से अपील करते आ रहे कि हम सभी को शासन का सहयोग करना है लॉक डाउन का पालन करते हुए सभी को कानून के अनुसार चलने की सलाह भी दी क्योकि जब हम भारतीय लोग प्रशासन की मदद करंगे तो ही कोरोना से जंग जीतेंगे।

करंजी चौकी पुलिस के द्वारा लोगों को यह भी कहा गया कि घर से बिल्कुल न निकले यदि बहुत ही जरूरी हो तो ही घर से बाहर जाए, मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करे भीड़ भाड़ वाले जगहों में जाने से बचे साथ ही साबुन से थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ को धोते रहे हम सभी को अफवाओं पर बिल्कुल ध्यान नही देना है अफवाओं से बचना है और जितना हो सके जरूरत मन्दो का सहयोग भी करे प्रेम, भाई चारे, एकता और सौहार्द पूर्वक तरीके से समाज मे रहते हुए नियम और कानून का पालन करना अपना कर्तव्य समझे।

जहा लोगो को सब्जियों की जरूरत पड़ रही है शासन के नियमों का पालन करते हुए सब्जी व्यापारी निर्धारित समय पर दुकान खोलते हैं और बन्द करते हैं हांलाकि सब्जी विक्रेताओं को इस महामारी में नुकसान उठाना पड़ रहा है उनको सब्जी के उचित दाम न मिलने से उनमें थोड़ी निराशा है। इसलिए खरीदार लोगो को सब्जी व्यापारियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनसे मोल भाव न करे यही सबसे अच्छी बात होगी क्योंकि कड़ी मेहनत धूप छांव के बीच सब्जी विक्रेता हम सभी लोगो की आवश्यकताओ की पूर्ति कर रहे हैं। करंजी पुलिस टीम की तरफ से यह कहा गया कि हम प्रशासन जनता के सहयोग लिए हमेशा तैयार है। करंजी चौकी क्षेत्र के सभी बाजारों में पुलिस हमेशा मुस्तैद रहती है।

Categorized in: