रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)विगत 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र के नदी नाले उफान पर है वही कन्हर नदी का जल स्तर भी पूरे बरसात के दौरान आज सबसे अधिक देखा गया। कन्हर नदी का पानी एनीकट से करीब 6 फीट ऊपर से जा रहा था। नदी का जलस्तर जिस प्रकार से लगातार बढ़ रहा है इसी प्रकार बढ़ता रहा तो नदी का पानी किनारे बसे बसाहट तक जा सकता है।

            गौरतलब है कि विगत 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद कन्हर नदी का जलस्तर बढ़ गया है कन्हर का पानी एनीकट से लगभग 6 फीट ऊपर से जा रहा है वही जिस प्रकार से लगातार बारिश हो रहा है नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है इससे कन्हर नदी का पानी फकीरवा नाला से नगर के वार्ड क्रमांक 9, 14 एवं 15 के घरों तक पहुंच सकता है वही रिंग रोड में कन्हर के किनारे बसे घरों तक भी कन्हर का पानी घुस सकता है जिससे वार्ड क्रमांक 9, 14,15 एवं रिंग रोड के लोग चिंतित हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि कन्हर नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नगर पंचायत का अमला लगातार चौकसी बरते हुए हैं। मैं खुद एवं नगर पंचायत के कर्मचारी लगातार प्रभावित हो सकने वाले क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं एवं पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

पलटन घाट का नजारा देखने के लिए उमड़ी भीड़- कन्हर नदी में आई बाढ़ के बाद पलटन घाट में कन्हर नदी को देखने के लिए नगर वासियों की भारी भीड़ उमड़ी। पत्थर के बड़े-बड़े चट्टानों के बीच से कन्हर के पानी का रौद्र रूप देखते बन रहा है। पलटन घाट के करीब करीब सभी पत्थर डूब गए हैं।

Categorized in: