24×7 सीसीटीवी और सुरक्षा जवानों की स्ट्रांग रूम में रहेगी पैनी नजर

 

मनेन्द्रगढ़ । विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक ललीत मोहन रयाल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार दुग्गा रिटर्निंग अधिकारी, प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भरतपुर-सोनहत 1 तथा मनेन्द्रगढ़ 2 विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में मतदान के लिए उपयोग में लाई गई ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सीलिंग कर दिया गया है। इस पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफ़ी भी कराई गई। सुरक्षा जवानो द्वारा स्ट्रांग रूम की निगरानी 24×7 रखी जायेगी। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी स्थापित किये गये है। ज्ञात हो कि जिले के दोनों विधानसभा के लिए स्ट्रांग रूम कलेक्ट्रेट के समीप (सीजीएसडब्ल्यूसी) छत्तीसगढ़ राज्य भंडारण निगम के गोदाम को बनाया गया है। जिस पर सैनिकों की पैनी नजर रहेगी।

Categorized in: