राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर- जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम भवन में बलरामपुर कलेक्टर श्याम धावडे के निर्देशानुसार अनुविभागीय दंडाधिकारी अजय किशोर लकड़ा ने आज संयुक्त बैठक ली जिसमें जिले के वन विभाग,राजस्व विभाग, सचिव एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। बैठक में उपस्थित सभी लोगों से गोधन न्याय योजना, आयुष्मान कार्ड, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना,वन अधिकार के नए आवेदन पत्र एवं कृषि विभाग के प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। चर्चा के बाद सभी विभाग के उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से गोधन न्याय योजना में आ रही समस्याओं कि बारे में जानकारी लेते हुए अवगत कराया कि वही एसडीएम बलरामपुर अजय किशोर लकड़ा ने बताया कीअगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो तत्काल सूचित करें। ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जाए और शासन की महत्वकांक्षी योजना का लोगों को लाभ मिले। बैठक में उपस्थित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से चर्चा करते हुए एसडीएम बलरामपुर में उन्हें कहा कि जो वन भूमि पर काबीज पात्र हितग्राही है उनको उनका अधिकार दिलाया जाए। इतना ही नहीं जो नए वन अधिकार पत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं उनके पत्र को देखते हुए उन पर विचार किया जाए।कृषि विभाग से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित रह रहे हैं उनकी सूची बनाकर उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जोड़ते हुए उनका उनका अधिकार दिलाएं। पात्रता लिस्ट में जोड़ते हुए उनको उनका अधिकार दिलाया जाए।
जिसको लेकर संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। और प्रतिदिन की कार्य योजना तैयार हो चुकी है उसी संदर्भ में समीक्षा बैठक रखी गई थी वहीं उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित भी किया गया है कि जो पात्र हितग्राही हैं उन्हें शासन की महत्वकांक्षी योजना का लाभ मिले कार्य योजना बनाकर कार्य करें पंचायत सचिवों को जमकर लगाई फटकार उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की समस्या होती है तो अपने अधिकारियों तत्काल सूचना दें जिस पर समस्या का निवारण जल्द से जल्द किया जाएगा वही रेंजर ने झूठ बोलने वाले कर्मचारियों को भी जमकर फटकार लगाया कहा शायद आप लोग फील्ड नहीं घूमते हैं और झूठी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं आप लोग फील्ड घूमे और कार्यक्षेत्र को जाकर देखें।

Categorized in: