0 पुलिस के आला अफसरों से पहल करने की मांग
सूरजपुर। पिछले एक वर्ष से बांक से गायब बच्ची का अब तक कोई सुराग नही मिला है। जिससे परिजन काफी परेशान है। जिले के ओड़गी थाना क्षेत्र के ग्राम बांक की एक 13 वर्षीय बच्ची पिछले वर्ष 2019 के जून से अचानक घर से लापता हो गई थी। तमाम पतासाजी के बाद परिजनो ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन आज तक बच्ची का कोई पता नही चला है। परिजनो ने गांव के ही संतोष नामक युवक पर गायब करने का संदेह व्यक्त किया है। क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि बच्ची के घर से उसे रात में लेजाया गया है। लेकिन पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से नही लिए जाने के कारण अब तक कोई सुराग नही मिल पा रहा है। जिससे परिजन परेशान है। उन्होने बताया कि वे कई बार एसडीओपी से इस संबंध में चर्चा कर चुके है। फिर भी कोई समूचित पहल नही हुई है। उन्होने पुलिस के आला अफसरो का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए संदेही से पूछताछ के बाद बच्ची का पता लगाने की दिशा में पहल किए जाने की मांग की है।

Categorized in: