कवर्धा । कबीरधाम में रोजाना कोई न कोई घपला घोटाला उजागर हो रहा है। जांच-जांच के खेल में माहिर अफसरान की काम टालू प्रवृत्ति के चलते भ्रष्टाचारीयो के हौसले बुलंद है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कवर्धा जनपद में तकनीकी सहायक के रूप में कार्यरत योगिता देवांगन एक साथ दो दो जगह काम कर रही है। बताया जा रहा है कि योगिता देवांगन जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत तकनीकी सहायक के रूप में कार्यरत है साथ ही साथ भारतीय स्टेट बैंक कवर्धा की मुख्य शाखा अंतर्गत संचालित ग्राहक सेवा केंद्र में बतौर ग्राहक सेवक के रूप में भी कार्यरत बताई जा रही है। जिसकी पुष्टि स्टेट बैंक के मुख्य शाखा कवर्धा में लगा साइन बोर्ड कर रहा है।

जानकार सूत्र बताते है कि चॉइस सेंटर और जनपद दोनो में आदमी एक साथ बिना अधिकारीयो की मिली भगत के कैसे संभव है। अफसरों को जानकारी तो है किंतु कार्यवाही नही कर रहे हांलाकि इस सम्बंध में जब जनपद पंचायत के सीईओ से बताया कि योगिता देवांगन जनपद अंतर्गत तकनीकी सहायक के रूप में कार्यरत है किन्तु बैंक के च्वाइस सेंटर चलाने की जानकारी की लिखित शिकायत अब तक नही मिली है। शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जावेगी। इस सम्बंध में समाचार लिखे जाने तक योगिता देवांगन से सम्पर्क नही हो पाया।

जांच-जांच के खेल में माहिर अफसर क्या इस मामले में निलंबन की कार्यवाही कर अपराध दर्ज करते है या मामले को जांच जांच में उलझा सब रफा दफा करते है समय के गर्भ में है।

 

Categorized in: