कलेक्टर ने 188 उप स्वास्थ्य केंद्रों की समीक्षा कर बिजली, पानी, कक्ष, बाउंड्रीवाल की व्यवस्था दुरूस्त करने का दिया निर्देश

कोरिया – कलेक्टर श्याम धावडे की अध्यक्षता में संपन्न जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों से उनके अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने समस्त 188 उप स्वास्थ्य केंद्रों में बिजली, पानी, आवश्यक कक्ष, पहुंच मार्ग तथा बाउंड्रीवाल की जानकारी प्रभारियों से लेते हुए संबंधित विभागों को व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये।

उप स्वास्थ्य केंद्र बरबसपुर में पदस्थ एएनएम के प्रायः अनुपस्थित रहने की शिकायत संज्ञान में आते ही कलेक्टर श्री धावडे ने सीएमएचओ डाॅ. रामेश्वर शर्मा को आवश्यक कार्यवाही करते हुए एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी तरह नई लेदरी के पीएचसी प्रभारी को भी शून्य संस्थागत प्रसव की जानकारी पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Categorized in: