रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चंद्रनगर के उचित मूल्य दुकान के द्वारा राशन वितरण में बरती जा रही व्यापक अनियमितता एवं मृत व्यक्ति के नाम से भी राशन उठाव किए जाने की शिकायत ग्राम के उपसरपंच रुखसाना खातुन,कयूम अंसारी सहित दर्जनों ग्रामीणों के संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन एसडीएम को सौंप जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

                                  एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई राशन कार्ड धारियों को शासन द्वारा प्राप्त आवंटन से कम चावल प्रदान किया गया वहीं राशन कार्ड धारी जुलेखा जिसका 1 वर्ष पूर्व निधन हो गया था उसका भी चावल लगातार उठाव होता रहा। रजाक अंसारी का माह नवंबर से चावल आ रहा है जिन्हें मांह अप्रैल से चावल दिया गया। इसी प्रकार राजू गुप्ता का नवंबर से चावल आ रहा है जबकि राशन दुकानदार के द्वारा सिर्फ माह अप्रैल का चावल दिया गया इसी प्रकार अन्य राशन कार्ड धारियों को कम चावल दिया गया। ग्राम के उपसरपंच सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप इसकी जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

डीडी बनवाने के नाम काट लिया पांच पाच किलो चावल- राशन कार्डधारी खालिक अहमद,सुरेश सिंह, अनवर अंसारी, मुस्ताक अहमद, खलीफा अंसारी सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि माह अप्रैल मई में फ्री चावल देना था परंतु डीडी बनाने के नाम पर हम सबों से पांच पांच किलोग्राम की कटौती चावल में की गई।

राशन लेने जाने वालों के साथ की जाती है बदसलूकी- एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन दुकानदार के द्वारा जहां चावल तो कम दिया  जाता है वही मनमानी रूप से दुकान भी खोला जाता है समय पर दुकान कभी नहीं खोला जाता वही कार्ड धारियों से बदसलूकी एवं गाली-गलौज भी की जाती है कई बार राशन दुकानदार के द्वारा कार्ड एवं झोला एवं डब्बा तक फेंक दिया जाता है।

Categorized in: