बार-बार मायके आना-जाना करने पर हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया पति

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पति के द्वारा पत्नी की आंख निकाल हंसुए से काटा और जला दिया। पति की हैवानियत के बीच महिला तड़पती रह गई। आरोपित पति ने इस घटना को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि वह बार-बार मायके आना-जाना करती थी। घटना के बाद से आरोपित पति फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पीडि़ता की मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई है।


लोमहर्षक घटना सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केशगवां में 14 अगस्त को हुई। नशे में धुत होकर घर पहुंचे देवप्रसाद ने पत्नी से बार-बार मायके जाने की बात पर विवाद करना शुरू किया। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी कि पहले तो आरोपित पति अपनी पत्नी मानमति को अधमरा होते तक पीटा, बाद में उसकी दाहिनी आंख को उंगली डालकर निकाल लिया। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह धारदार हंसुए से आंख की नसों को काट कर आग में डाल दिया। आरोपित पति मौके पर पत्नी को तड़पते छोड़ भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर महिला की सास और देवर पहुंचे। बताया जा रहा है इनके द्वारा डॉयल 112 को घटना की सूचना दी गई थी। इसके बाद पीडि़ता को उदयपुर अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर देख महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया था। हालांकि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीडि़ता को लेकर स्वजनों के काफी विलंब से पहुंचने की जानकारी मिल रही है। घटना के बाद से आरोपित पति फरार बताया जा रहा है। मामले में आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।


बयान-
किसी महिला के आंख निकाल लेने जैसी घटना उनके संज्ञान में मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग के चिकित्सक द्वारा लाई गई थी। परिवार के सदस्य महिला को विलंब से अस्पताल से लेकर पहुंचे थे। यहां डॉ.प्रियंका के गुप्ता ने महिला के आंख का इलाज किया था। दो दिन भर्ती रहने के बाद महिला को स्वजन लेकर चले गए थे।

डॉ.रजत टोप्पो
एचओडी, नेत्र विभाग
मेडिकल कॉलेज अस्पताल

Categorized in: