KTM इंडिया ने अपनी जून सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के पास कुल मिलाकर 4 मॉडल आते हैं। इसमें 125cc से लेकर 390cc तक के इंजन मॉडल शामिल हैं। यानी कंपनी अफोर्डेबल लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक की बाइक बेचती है। KTM मोटरसाइकिल की खास बात ये है कि ये देखने में लगभग एक जैसी नजर आती है। कंपनी के लिए पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल KTM 200 रहा। इसके सामने सबसे पावरफुल 390 मॉडल भी फीका पड़ गया। वहीं, सबसे अफोर्डेबल 125cc सबसे कम बिकने वाला मॉडल रहा।

सबसे रोचक बात ये है कि KTM 125 की जून 2022 में सिर्फ 1 यूनिट बिकी थी। जो जून 2023 में बढ़कर 276 यूनिट पर पहुंच गई। यानी इस बाइक को 27500% की YoY ग्रोथ मिली। हालांकि, जहां तक मार्केट शेयर की बात है KTM 200 के पास 47.23% और KTM 390 के पास 24.37% रहा। वहीं, KTM 250 के पास 23.61% मार्केट शेयर रहा।

390 एडवेंचर का पोर्टफोलियो बढ़ाया
KTM ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर मोटरसाइकिल 390 एडवेंचर के पोर्टफोलियो को बढ़ाकर इसमें चार वैरिएंट जोड़ दिए हैं। इन सभी वैरिएंट में 373cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। जो 43.5hp का पावर जनरेट करता है। सभी का बॉडीवर्क, ब्रेक और ऑल-LED लाइट सेटअप भी एक जैसा है। अब इसकी शुरुआती कीमत 2.81 लाख रुपए से लेकर 3.60 लाख रुपए तक है।

1. स्टैंडर्ड KTM 390 एडवेंचर
इसके स्टैंडर्ड मॉडल की बात की जाए तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS मोड्स, कॉर्नरिंग ABS और अप/डाउन क्विकशिफ्टर जैसे इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स के साथ TFT डिस्प्ले मिलता है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 3.39 लाख रुपए है।

2. KTM 390 एडवेंचर V
स्टैंडर्ड 390 एडवेंचर की तुलना में इसमें 855mm लंबी सीट मिलती है। KTM ने 830mm पर एक नया लो-सीट-हाइट वैरिएंट पेश किया है, जो दोनों सिरों पर ट्रैवल सस्पेंशन को कम करता है। KTM ने 390 एडवेंचर V की कीमत स्टैंडर्ड बाइक के बराबर ही रखी गई है। इसमें समान इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज मिलता है।

3. KTM 390 एडवेंचर X
KTM ने हाल ही में ‘X’ वैरिएंट लॉन्च करके 390 एडवेंचर पोर्टफोलियो को बढ़ाया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.81 लाख रुपए है। यह स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में कुछ कमियों को दूर करता है। इसमें कलर TFT डिस्प्ले को एक सिंपल LCD यूनिट से बदला गया है। ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विकशिफ्टर भी नहीं है।

4. KTM 390 एडवेंचर वायर-स्पोक वैरिएंट
टॉप-स्पेक 390 एडवेंचर ऑफ-रोड ऑफ-रोडिंग की सभी जरूरतों को पूरा करती है, क्योंकि यह वायर-स्पोक रिम्स के साथ आता है, जो ट्यूब-टाइप Metzeler Tourance टायर्स के साथ आता है। ये ऑफ-रोड राइडिंग के दौरान चट्टान से टकराते समय बेहतर परफॉर्म करती है। बाइक में एडजस्टेबल फ्रंट और रियर सस्पेंशन भी मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.60 लाख रुपए है।

Categorized in: