रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)– सरगुजा अंचल को देश की राजनीति से जोड़ने वाले विकास पुरुष पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंगसाय की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में लरंगसाय चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर उनके पुनीत कार्यों को याद किया गया।

      इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्र के विकास पुरुष लरंगसाय का रामानुजगंज से गहरा नाता रहा है। रामानुजगंज को बुनियादी सुविधाएं पानी,बिजली सहित अंतरराज्यीय कन्हर नदी पर पुल बनवाने का श्रेय उन्हीं का है। वे सदैव रामानुजगंज के विकास के लिए प्रयासरत रहे। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आरके पटेल ने कहा कि काका लरंगसाय बहुत ही सरल ,इमानदार, कर्मठ व्यक्तित्व थे जिन्होंने सरगुजा संभाग में अपनी अमिट छाप छोड़ी है उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए जो कार्य किया गया है आज मील का पत्थर साबित हो रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष केसरी ने कहा कि काका लरंगसाय ऐसे नेता थे जो लंबे समय तक राजनीति में विभिन्न पदों पर रहे परंतु आज तक उन पर कोई भी दाग नहीं लगा।

       इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विमलेश सिन्हा, शैलेश गुप्ता, बिगन गुप्ता, पार्षद रमेश गुप्ता, मुकेश जयसवाल, राजेश सोनी, विजय रावत, बीडीसी सीताराम गुप्ता सांसद प्रतिनिधि पवन गुप्ता, बिगु दास, छठटू कश्यप, आलोक ठाकुर, अनूप कश्यप, सुमित गुप्ता, अरुण नागवंशी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

     रामानुजगंज में जीते जी बन गया था चौक- रामानुजगंज में काका लरंगसाय की लोकप्रियता ऐसी थी कि उनके जीते जी उनके नाम से चौक का निर्माण कर दिया गया था जिस को सजाने  एवं सवारने का कार्य नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा किया गया।

Categorized in: