बलरामपुर (राजेन्द्र ठाकुर)- विकासखंड बलरामपुर के ग्राम पंचायत जाबर के आश्रित ग्राम मंगरहरा में एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर 100 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। बलरामपुर के ही ग्राम पंचायत कृष्णानगर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये जाने के कारण कृष्णानगर के 600 मीटर की परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी प्रकार विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत परसडीहा क्षेत्र में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये जाने पर परसडीहा के 100 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। नगर पंचायत रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 02 के व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 400 मीटर क्षेत्र तथा रामानुजगंज के ही आमंत्रण धर्मशाला क्वाॅरेंटाइन सेंटर के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर उक्त क्षेत्र की 200 मीटर परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। राजपुर के आश्रम कैंपस बांटीडांड़ क्वाॅरेंटाईन सेंटर के 100 मीटर परिधि क्षेत्र को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

कंटेनमेंट जोन घोषित किये गए क्षेत्र में आम नागरिकों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। घोषित कंटेनमेंट क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक हेतु संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा उनके निर्देशन में तहसीलदारों को भी नियुक्त किया गया है।

Categorized in: