0 निःशुल्क मिलने वाले जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का चिन्हांकित दुकान में शुल्क 50 रुपये
0 रामानुजनगर जनपद में हावी बाबूराज


सूरजपुर। सरकार लाख चाहे कि गांव के गरीबो को बगैर किसी भुगतान के सरकार की योजनाओं का लाभ मिल जाएगा पर अधिकारियों की नादिरशाही और दफ्तरों में बाबूराज की इतनी गहरी पैठ है कि सरकार की योजनाओं का लाभ इतना आसान नही है। जन्म मृत्यु प्रमाण कायदे से निःशुल्क मिलना है पर ऐसा हो नही रहा है। हम बात कर रहे है जिले के रामानुजनगर क्षेत्र की जहां स्थिति सैंया भये कोतवाल जैसी है। यहां  गांव के किसी व्यक्ति को उक्त दोनों में से कोई भी प्रमाण पत्र चाहिए तो उसे यहाँ के एक  चिन्हांकित निजी दुकान में सम्पर्क करना होगा और वहां से एक प्रति का 50 रुपए भुगतान कर उसे प्रमाण पत्र हासिल करना होगा।नियम तो यह है कि गांव का व्यक्ति गांव में ही सचिव को आवेदन करेगा और उसे वही प्रमाण पत्र मिल जाएगा पर ऐसा नही है वह इसलिए भी की अव्वल तो गांवों में कम्प्यूटर योजना फेल है दूसरा शायद किसी पंचायत में प्रिंटर की व्यवस्था हो।जाहिर है ऐसे में जनपद स्तर पर ही उक्त प्रमाण पत्र मिल पा रहा है,अब जनपद के हाल यह है कि यहां सम्बंधित बाबू ने एक दुकान चिन्हांकित कर रखा है जहाँ वे उक्त प्रमाण पत्र  हेतु भेजते है और वहां एक कापी 50 रुपए में दी जा रही है। जिससे आम लोग परेशान है। 
0 यह तो गलत है
जनपद सीईओ वेदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उक्त प्रमाण पत्र सचिव के माध्यम से दिया जाना है और पूरी तरह निःशुल्क, किसी को जनपद आने की जरूरत क्या है..?लेकिन अगर कोई जनपद आही गया तो यहां भी यही व्यवस्था है पर अगर ऐसी कोई बात है तो यह गलत है इसकी जांच करा कर इस पर रोक लगाएंगे..।

Categorized in: