Xiaomi का गेमिंग-ओरिएंटेड सब-ब्रांड ब्लैक शार्क स्मार्टफोन अपनी गेमिंग एक्सेसरीज और स्मार्टफोन के लिए पॉपुलर है। अब ब्रांड एक और नई स्मार्टवॉच लेकर आया है। दरअसल, दिसंबर में, ब्रांड ने वैश्विक बाजार के लिए Black Shark S1 Pro और S1 Classic स्मार्टवॉच को लॉन्च किया था और कंपनी ने अपनी नई वॉच के तौर पर Black Shark GT3 smartwatch को लॉन्च किया है। वॉच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ आती है और यह वॉटरप्रूफ भी है। चलिए डिटेल मेमं बताते हैं कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ..

चलिए एक नडजर डालते हैं स्मार्टवॉच की खासियत पर…

वॉच में कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले

GT3 में 1.96 इंच का डिस्प्ले है, जो ओप्पो वॉच 4 प्रो की तरह बीच में थोड़ा कर्व्ड है। AMOLED पैनल का उपयोग करके डिस्प्ले 410×502 पिक्सेल का रिजॉल्यूशन प्रदान करता है, और कंपनी का दावा है कि इसमें 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इसमें जिंक अलॉय से बना एक मैटेलिक केस है और इसमें लेदर के बैंड मिलते हैं।

black shark gt3 smartwatch

 

10 दिनों की बैटरी लाइफ

कंपनी का कहना है कि इसमें 250mAh की बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक चलती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की भी सुविधा है और क्लियर कॉल क्वालिटी के लिए इसमें ENC यानी एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है।

पानी में भी काम करेगी

वॉट में साइकिलिंग, वॉकिंग, रनिंग समेत कुल 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड का सपोर्ट मिलता है। वॉच IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आती है, यानी इसे 1.5 मीटर गहरे पानी में भी यूज किया जा सकता है।

बस इतनी है कीमत

Black Shark GT3 smartwatch फिलहाल अलीएक्सप्रेस पर $34.99 (करीब 3000 रुपये) में उपलब्ध है। यह सिलिकॉन और लेदर स्ट्रैप ऑप्शन के साथ ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में आती है।

Categorized in: