बजट सेगमेंट में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि सैमसंग जल्द अपना एक और बढ़िया फोन लॉन्च करने वाला है। सैमसंग का अगला F-सीरीज़ मॉडल Galaxy F55 हो सकता है क्योंकि हैंडसेट को हाल ही में ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। अब, Samsung Galaxy F55 5G का सपोर्ट पेज कंपनी की भारत और बांग्लादेश की वेबसाइटों पर लाइव हो गया है। फोन का मॉडल नंबर SM-E556B/DS है। सपोर्ट पेज से पता चलता है कि भारत और बांग्लादेश में फोन की लॉन्चिंग नजदीक ही है।

अन्य सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर भी दिख Samsung Galaxy F55 5G

बता दें कि गैलेक्सी F55 5G पहले ही कई सर्टिफिकेशन वेबसाइटों, जैसे कि बीआईएस, वाईफाई एलायंस और कई और पर समान मॉडल नंबर के साथ दिखाई दे चुका है। इनमें से किसी भी सर्टिफिकेशन से अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कोई डिटेल्स सामने नहीं आई है, लेकिन डिवाइस के जल्द ही भारत में की पुष्टि हो गई है।

तो चलिए जब तक Galaxy F55 5G के लॉन्च का इंतज़ार हो रहा है तब तक Samsung Galaxy F54 के फीचर्स के बारे में जान लें। नया फोन इसका अपग्रेडेड वर्जन होगा तो Galaxy F55 5G फोन में इससे अच्छे फीचर्स मिलना तय है।

Samsung Galaxy F54 फीचर्स

> Galaxy F54 में 6.7-इंच FHD+ सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले, इनफिनिटी-O डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, सेल्फी स्नैपर है।

> प्रोसेसर: माली-जी68 एमपी5 जीपीयू के साथ Exynos 1380 प्रोसेसर है।

> रैम और स्टोरेज: 8GB रैम और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज है।

> ओएस: सैमसंग वन यूआई 5.1 के साथ एंड्रॉयड 13 के साथ आता है। कंपनी 4 साल के ओएस अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट का देती है।

 

> कैमरा की बात करें तो फोन में 108MP का रियर कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का शूटर है।

 

> सैमसंग गैलेक्सी F54 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग है।

Categorized in: