रोमी – अम्बिकापुर – खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर किन्नर समुदाय को करोना काल में हो रहे परेशानियों को देखते हुए पांच पांच हज़ार रूपए देने का जो घोषणा किया था आज उनके अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधित्व के रूप में युवा कांग्रेसी नेता दीपक मिश्रा के द्वारा मंत्री अमर जीत भगत के माताश्री के हाथों से वितरित कराया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजू अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, सेवादल के जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद अग्रहरि समाजसेवी शिल्पा पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

किन्नर समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेसी नेता दीपक मिश्रा ने कहा कि सभी लोगों को साथ लेकर चलना यह कांग्रेस की विचारधारा है और इसी विचारधारा के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत जी के द्वारा कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री जी के जन्म उत्सव के अवसर पर किधर समुदाय की परेशानियों को करीब से जाना और उसे दूर करने हेतु प्रयास किया गया

इसके प्रथम चरण में उन्हें आज नगद पांच पांच हजार रुपए दिए गए हैं इसके साथ ही मंत्री जी के आदेश पर किन्नर समुदाय के सभी लोगों का राशन कार्ड भी बनाने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही किन्नर समुदाय की जो भी समस्याएं हैं उन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के लिए मंत्री जी ने उनसे वादा किया है कभी भी किसी भी वक्त वे अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जी से रूबरू हो सकते हैं

Categorized in: