मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! आमा खेरवा रोड मुक्तिधाम के पास संचालित 10 दवाई दुकानों की जांच सोमवार को खाद्य एवं औषधि विभाग के 3 सदस्यीय टीम के द्वारा शुरू की गई ! शिकायत है कि सभी 10 दवा दुकान नियम विरुद्ध तरीके से संचालित की जा रही हैं जिसके लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन के द्वारा दवाई दुकान संचालकों को नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब मांगा गया था ! मिली जानकारी के अनुसार आमाखेरवा सेंट्रल अस्पताल रोड मुक्तिधाम के पास अवैध अतिक्रमण कर 10 दवाई दुकानों का संचालन नियम विरुद्ध तरीके से किया जा रहा है ! जिसकी शिकायत एक आरटीआई कार्यकर्ता के द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन कोरिया से की गई थी जिसको संज्ञान में लेते हुए खाद्य एवं औषधि विभाग के द्वारा 10 दवाई दुकान संचालकों को नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर दवा दुकानों से संबंधित जवाब मांगा गया था ! 3 दिन का समय सीमा समाप्त होने के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग के द्वारा सोमवार को कार्यवाही शुरू की गई जिसमें खाद्य एवं औषधि विभाग की तीन सदस्यीय टीम के द्वारा जांच कार्यवाही की जा रही है !

Categorized in: