लखनपुर दिनेश बारी- क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत तस्करी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है विकासखंड लखनपुर एवं उदयपुर के सरहदी मशहूर रेड नदी से वृहद पैमाने में अवैध रेत तस्करी का काला कारोबार धड़ल्ले से बेखौफ रेत माफियाओं द्वारा किया जा रहा है रेड नदी के नजदीकी ग्राम जमगला, तराजू, कवलगिरी, जेजगा, सरगवा सहित आसपास के नदी तटस्थ ग्रामों के मार्ग से पेशेवर रेत माफियाओं द्वारा दिन के उजाले में ही नहीं रात के अंधेरों में बड़े-बड़े वाहनों के जरिए रेणुका नदी का रेत चोरी कर ऊंचे कीमत पर बेचने के फिराक में ले जाया जा रहा हैं जिससे गांव के सड़क उखड़ कर क्षतिग्रस्त बदहाल होने लगे हैं लिहाजा कई मर्तबा क्षेत्र के ग्राम वासियों के विरोध एवं शिकायत किए जाने के बाद भी शासन-प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा सकी है। महज खानापूर्ति करने के नजरिए से खनिज एवं राजस्व विभाग कभी-कभार दिखावटी छोटे वाहनों पर जब्ती कार्यवाही करते नजर आती है दर हक़ीक़त बड़े और पेशेवर अवैध रेत माफियाओं पर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के कृपा दृष्टि होने की बात कही जा रही है वही रेत चोरी कराने में विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के संलिप्त होने की चर्चा भी आम है। लिहाजा क्षेत्र में हो रहे बदस्तूर अवैध रेत तस्करी से राजस्व राशि की क्षति हो रही है वही पेशेवर रेत माफिया मोटी रकम कमाने में सक्रिय हैं यदि यही आलम रहा तो आने-वाले समय में इसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना होगा कोसों दूर दूसरे शहरों से रेत की खरीदारी ऊंचे कीमत में करनी होगी।

Categorized in: