लखनपुर दिनेश बारी- लखनपुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 1 झिनपुरीपारा में 3 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से खलबली मचा हुआ है। लगातार वार्ड क्रमांक 01 झिनपुरीपारा में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीजों के प्राइमरी कांटेक्ट में आए 46 लोगो का 10 सितंबर को आर टी पीसीआर मेथड से सैंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट 13 सितंबर की देर रात 46 में से नगर के वार्ड क्रमांक 1 झिनपुरीपारा में एक ही परिवार के 3 सदस्यो की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से नगर में खलबली मच गया है स्वास्थ्य अमला के द्वारा तीनो कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है उक्त जानकारी कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ विनोद भार्गव के द्वारा दी गई है।

Categorized in: