आमंत्रण धर्मशाला में चोरी करने वाला चोर गया हवालात 

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी) नगर के आमंत्रण धर्मशाला में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान पब्लिक ने जिस चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। उस पर पुलिस कार्रवाई करते न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 निवासी शिवा उर्फ शिवम कश्यप पिता संतोष कश्यप उम्र 19 वर्ष के द्वारा आमंत्रण धर्मशाला में शादी के दौरान बेटर का कपड़ा पहन कर चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था उस चोर को पब्लिक के द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले की गई थी पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि उसके साथ और दो सहयोगी हैं जो चोरी जैसे घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं उनके विरुद्ध भी मामला पंजीबद्ध किया गया है और उनकी खोजबीन की जा रही है। इधर शिवा एवं शिवम से वेटर ड्रेस,जूता,ईयर फोन एवं  नगद रुपए दो हजार बरामद करने के बाद आईपीसी की धारा 457,380,34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Categorized in: