रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा रामानुजगंज के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी एवं कोरिया जिला के भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी का विधानसभा प्रभारी का दायित्व मिलने के उपरांत रामानुजगंज में प्रथम आगमन हुआ जिन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े गर्मजोशी के साथ स्वागत किया साथ ही रामानुजगंज भाजपा कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी देवेंद्र तिवारी का रामानुजगंज मंडल में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया इसके उपरांत भाजपा कार्यालय रामानुजगंज में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा विधानसभा प्रभारी  देवेंद्र तिवारी एवं भाजपा वरिष्ठ नेता अनूप तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत सहित उनके द्वारा दिए गए उचित मार्गदर्शन एवं उनके द्वारा बताए पदचिन्हों पर चलने आग्रह किया एवं उनके विचारों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया साथ ही विधानसभा प्रभारी देवेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक के अलावा संगठन के गतिविधियों की भी समीक्षा की उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए श्री तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में माहौल सरकार के विरोध में है सरकार की जन विरोधी नीतियों के वजह से आज पूरे क्षेत्र में सरकार के विरोध का स्वर बुलंद हो रहा है जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में माहौल है आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता बशर्ते हमें केंद्र सरकार की उपलब्धि भाजपा सरकार के बिते 15 साल की उपलब्धि एवं राज्य के भ्रष्ट भूपेश सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता मण्डल प्रभारी प्रवीण अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यरूप से वरिष्ठ भाजपा नेता  कन्हैयालाल अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव , मंडल अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला गुप्ता  नगर पंचायत उपाध्यक्ष  बजरंग गुप्ता  पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता , पूर्व जिला पंचायत सदस्य तारावती सिंह विधि प्रकोष्ट जिला सहसंयोजक जितेंद्र गुप्ता,  चिकित्सा प्रकोष्ट के जिला संयोजक राकेस गुप्ता मेहीलाल आयम  मोहन गुप्ता विधान राय पार्षद उमेस सिंह गहरवार दयाल विस्वास इरफान अंसारी अरविंद प्रजापति राजकुमार यादव ललन पाल राजेस्वर राम रामप्रवेश सिंह वेदप्रकाश सिंह अजय गुप्ता शीमा रवि विकास गुप्ता नवीन गुप्ता अश्विनी गुप्ता अजय यादव श्रवण यादव अमावस सिंह बीरबल सरुता अनोज यादव अशर्फी यादव सतीश जायसवाल कृपाशंकर गुप्ता रामसरन यादव वेदप्रकास तिवारी अरुण नागवंशी कृष्णा पासवान जीतन यादव  शिवकुमार यादव अजय सिंह पुपेंद्र यादव मदन कुर्बान अंसारी इम्तेयाज अंसारी अमजद अंसारी  यादव आशीष यादव उदय यादव कर्तव्य यादव हीरालाल सिंह आनंद यादव महेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: