हेलो मनेंद्रगढ़ फिट इंडिया की टीम ने सिद्ध बाबा धाम में चलाया सफाई अभियान

मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! श्री सिद्ध बाबा धाम में गुरुवार की सुबह हेलो मनेंद्रगढ़ फिट इंडिया की टीम ने पहुंच कर सफाई अभियान चलाया ! सफाई अभियान में श्रीमद् भागवत कथा के प्रवचन कर्ता आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी एवं उनकी सुपुत्री बाल विदुषी कुमारी शीघ्रता त्रिपाठी ने शामिल होकर हेलो मनेंद्रगढ़ फिट इंडिया टीम के सदस्यों का हौसला बढ़ाया ! इस दौरान आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह से तन की शुद्धि के लिए स्नान करना जरूरी है अगर स्नान न किया जाए तो मन ठीक नहीं लगता है इसी तरह धरती की सफाई करना अति आवश्यक है ! धरती की शुद्धता के लिए सफाई अति महत्वपूर्ण है हेलो मनेंद्रगढ़ की टीम के सदस्यों का यह सराहनीय पहल है ! बाल विदुषी कुमारी शीघ्रता त्रिपाठी ने कहा कि साफ सफाई हमारे जीवन में अति महत्वपूर्ण है अगर सिद्ध बाबा धाम के पूरे पहाड़ की सफाई कर दी जाए तो यह बहुत बढ़िया काम है ! हेलो मनेंद्रगढ़ के सदस्यों द्वारा चलाया गया सफाई अभियान कार्य अत्यंत सराहनीय है ! आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी एवं बाल विदुषी कुमारी शीघ्रता त्रिपाठी ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर सफाई अभियान में शामिल होकर हेलो मनेंद्रगढ़ टीम के सदस्यों का हौसला बढ़ाया ! हेलो मनेंद्रगढ़ फिट इंडिया टीम के सदस्य गुरुवार की सुबह सबसे पहले सिद्ध बाबा धाम आश्रम पहुंचे जहां पर आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी से आशीर्वाद लिया और आश्रम से ही सफाई अभियान की शुरुआत की ! टीम के सदस्यों ने भागवत कथा स्थल, भंडारा स्थल सहित सिद्ध बाबा धाम परिसर में साफ सफाई की ! इस दौरान हेलो मनेंद्रगढ़ की टीम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, नगरपालिका इंजीनियर मुकेश दुबे, खो॑गापानी नगर पंचायत इंजीनियर बसंत जायसवाल, पत्रकार शुद्धूलाल वर्मा, पत्रकार सतीश गुप्ता, सतीश द्विवेदी, विक्रांत साहू, विजय मिश्रा, पार्षद मोहम्मद शाहिद, पूर्व पार्षद जमील शाह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे !

Categorized in: