लखनपुर (दिनेश बारी)- थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग घटनाओं में 7 से 10 घायल हो गए तथा एक की मौत हो गई वहीं दूसरी घटना में एक 11 वर्षीय लड़की चावल मिल की चपेट में आने कारण गंभीर रूप से घायल हो गये जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक आज 2 जुलाई को ग्राम नरकालो निवासी उप नारायण सिंह पिता शिवनाथ सिंह सुमित्रा सिंह पति उप नारायण सिंह केस्वर सिंह पिता उप नारायण सिंह, श्रीमती तेजू मझवार उम्र 25 वर्ष कुमारी शिवानी मझवार पिता तेजू मझवार उम्र 4 वर्ष दिल कुमार पिता तेजू मझवार 8 वर्ष शिव कुमार मझवार पिता तेजू मझवार उम्र 6 वर्ष, कुंती बाई पति बलजीत राम मझवार उम्र 55 वर्ष लव कृष पिता अमरजीत मझवार 17 वर्ष लहसुनिया पति अमरजीत मझवार उम्र 27 वर्ष चंचल पिता धर्मजीत मझवार उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम नारकालो दोनो परिवार माजा के आश्रित ग्राम राजा कटेल में बाड़ी में मक्का बोने गए हुए थे। बाडी में मक्का बोते वक्त बारिश होने के बाद सभी बरगद पेड़ के नीचे खड़े थे तकरीबन 4:00 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए जिससे उप नारायण सिंह निवासी नरकालों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई प्रभावित लोग दो अलग परिवार से संबंधित है।

वहीं दूसरे मामले में कुमारी कंचन शिकारी पति रमेश शिकारी उम्र 11 वर्ष निवासी ग्राम बेलदगी शिकारी पारा घूम घूम कर धान कूटने वाले हालर मशीन में धान हालर करवा रहे थे तभी सर का बाल हालर मशीन के पकड़ में आ गया तथा लपेटते हुए अपनी तरफ खींच लिया जिससे लड़की के सिर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल घायलों को 112 एवं 108 के जरिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां गाज घायलों का उपचार जारी है। तो वही हालर मशीन की चपेट में आई 11 वर्षीय बच्ची को अम्बिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Categorized in: