कोरबा – पुलिस ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने जब पहली बार दुष्कर्म किया था तब पीड़िता नाबालिग थी इसलिए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है।

पीड़िता ने शनिवार चार फरवरी की दोपहर हरदीबाजार पुलिस को दुष्कर्म की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 18 जुलाई 2022 को दोपहर के समय कॉलेज से अपने घर जा रही थी।

तब आरोपी ने घर ले जाने के बहाने लिफ्ट देकर नेवसा के जंगल में पहली बार दुष्कर्म किया। इसी दौरान पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया और लगातार फोटो वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

पीड़िता लगातार मानसिक यातना झेल रही थी।

पुलिस ने आरोपी को ग्राम मुड़ापार से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Categorized in: