दतिमा मोड़- सूरजपुर विकासखंड के रुनियाडीह घाट के सोहागपुर में धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौन हैं। खनिज अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण अवैध रेत उत्खननकर्ताओं के हौसले हो गए बुलंद हो चुकी है। सुबह से रात भर दर्जनों से अधिक टिप्पर, ट्रैक्टर व अन्य वाहनकर्ताओं का मुख्य व्यापार हो गया है। वे अन्य व्यापार छोडकर रेत का अवैध व्यापार करने में लगे हैं। रोजाना खुलेआम रेत का परिवहन कार्य में लगे हुए हैं। खनिज विभाग की लापरवाही के कारण अवैध उत्खनन को बढ़ावा मिल रहा है।

यह अवैध रेत उत्खनन का खेल रात के अलावा दिन भर जोरो से चलता है। वाहनों में रेत का उत्खनन और परिवहन किया जाता है, और ऊंचे मूल्य पर अंबिकापुर लेजाकर बेचा जाता है। ग्रामीणों के द्वारा खनिज विभाग का ध्यान आकर्षित कराया गया था। इसके बाद खनिज विभाग ने दिखावटी कार्रवाई कर अवैध रेत उत्खनन बंद होने का ढिंढोरा पीट रहा है। परंतु अवैध रेत उत्खनन और परिवहन जोरों से चल रहा है। क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन परिवहन का खेल जोरों से चल रहा है सत्ता पक्ष, विपक्ष दोनों के कुछ राजनीतिक नेता इस अवैध कार्य में शामिल हैं। एक माह पहले तेज रफ्तार रेत लोड मिनी हाइवा एक सायकल को अम्बिकापुर मार्ग में टक्कर मार दी थी। जिससे वह बाल-बाल बचा था। अब बात यह है कि आगे इन तेज रफ्तार की वाहनों से कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी। यदि इनपर कार्रवाई नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। यह किसी दूसरे वाहन चालक को रौंद सकते हैं।

जारी है अवैध उत्खनन…

ऐसा नहीं है की शासन-प्रशासन को इसकी सूचना ना हो लेकिन सेटिंग से यह कार्य चल रही है। अवैध उत्खनन पर शासन के हाथ कार्रवाई करने में कांप रहे हैं। रसूखदार लोग इस कार्य में लगे हैं और बेदस्तूर अवैध उत्खनन जारी है। कुछ लोगो के द्वारा शासकीय स्थानों पर रेत की काम के नाम पर निजी निर्माण कार्य में जिस रेत का उपयोग किया जा रहा है। वह सरकारी न होकर निजी जमीन से चोरी करके रेत की परिवहन हो रहा है। लगातार शिकायतों के बाद भी न तो खनन विभाग इस पर कार्रवाई कर रहा। जिसके चलते खनन करने वालो का हौसले बुलंद हैं।

गांव में लोगो को खतरा….

सोहागपुर से सूरजपुर जाने के लिए एक ही रास्ता हैं। यह एकलौता मार्ग होने से आना-जाना करना पड़ता हैं, अवैध तरीके से रेत की तस्करी करने वाले भी इस मार्ग से आना-जाना करते हैं। रास्ता संकला होने से रास्ते पर साइकिल, दुपहिया वाहन जान खतरे में डालकर सफर करना पड़ता हैं। रेत के वाहनों कारण रास्ते की हालत बहुत खराब हुई हैं। उक्त रेत के वाहन चालक लापरवाही से वाहन तेज गति से दौड़ाते हैं। जिससे इस मार्ग पर से स्कुल में जाने वाले छात्रों की जान खतरे में पड़ी हैं।

मुझे जानकारी नही था। आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हो रही है। यदि ऐसा है तो मौके पर खनिज विभाग को भेजकर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई कराता हु।

रवि सिंह

एसडीएम, सूरजपुर।

 

Categorized in: