बलरामपुर- जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के द्वारा जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं नशीली पदार्थ की बिक्री व परिवहन पर रोक लगाने नशे का कारोबार में लिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है वही बलरामपुर जिले के रघुनाथ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 CS.7570 से ग्राम हरीगवा के दो व्यक्ति अवैध रूप से गाजा क्षेत्र में बिक्री करने हेतु अंबिकापुर की ओर लेकर ग्राम हरीगांव आ रहे हैं। वही सूचना मिलते ही बलरामपुर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अवगत करा मिली मार्गदर्शन के अनुसार ग्राम पंडरी केनवारी मंगरहर रोड में घेराबंदी कर आरोपी शाहिद खान पिता अजीज खान उम्र 24 वर्ष साल साकीन हरिगवा एवं अनूप कुमार पिता देव प्रसाद कुशवाहा उम्र 22 साल साकिन हरिगावा के कब्जे से कुल 1600 ग्राम गांजा एवं मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 CL 7570 जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कारवाई किया गया है।

Categorized in: