तगड़े ऑफर और डिस्काउंट के साथ नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो अमेजन के 5G स्टोर पर आपके बेस्ट डील मौजूद हैं। अमेजन इंडिया के 5G स्टोर में 20 हजार रुपये से कम की कीमत में शानदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। इन फोन्स को आप आकर्षक बैंक ऑफर में भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में आप इन हैंडसेट्स की कीमत को और कम कर सकते हैं। हम आपको जिन फोन्स के बारे में बताने वाले हैं, उनमें वनप्लस भी शामिल है। इन स्मार्टफोन्स में आपको 108 मेगापिक्सल तक का कैमरा और 16जीबी तक की रैम मिलेगी के साथ कई जबर्दस्त फीचर मिलेंगे। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन और इन पर दिए जा रहे ऑफर्स के बारे में।

OnePlus CE 3 Lite 5G
अमेजन के 5G स्टोर पर दी जा रही डील में आप इस फोन को 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं। 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत को बैंक ऑफर में आप करीब 1400 रुपये तक और कम कर सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 16,700 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज बोनस में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। वनप्लस का यह हैंडसेट 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस है। फोन 8जीबी तक की वर्चुअल रैम को सपोर्ट करता है। इससे इसकी टोटल रैम 16जीबी तक की हो जाती है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट लगा है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जो 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

iQOO Z7s 5G
6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन सेल में 15,999 रुपये का मिल रहा है। आप इसे 1200 रुपये के बैंक डिस्काउंट और 14,750 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर दिया जा रहा एक्सचेंज बोनस आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। इस फोन में कंपनी 6जीबी तक की वर्चुअल रैम ऑफर कर रही है, जिससे इसकी टोटल रैम जरूरत पड़ने पर 12जीबी तक की हो जाती है। आइकू के इस फोन में आपको 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी मिलेगी।

Lava Agni 2 5G
लावा का यह फोन 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें 8जीबी तक का वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी कीमत अमेजन 5G स्टोर पर 17,999 रुपये हो गई है। बैंक ऑफर में आप इसे 1400 रुपये के अडिशनल डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 16,799 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। एक्सचेंज में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। फीचर्स की बात करें, तो फोन में कंपनी मीडियाटेक 7050 चिपसेट और 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा ऑफर कर रही है। फोन की बैटरी 66 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Categorized in: