अप्राकृतिक संबंध बनाने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाला आरोपी जेल दाखिल

अंबिकापुर। दहेज प्रताड़ना एवं अप्राकृतिक संबंध बनाने के मामले में गांधीनगर थाना की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थिया ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि फरवरी 2020 में उसकी शादी थाना गांधीनगर मुक्तिपारा के अनुभव उपाध्याय से हुई थी। शादी के लगभग दो माह बाद अनुभव उपाध्याय व उसकी मां राजेश्वरी उपाध्याय के द्वारा दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन नशे में पति उसके साथ मारपीट करता रहा व अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करता था। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। यही नहीं आरोपी पति उसे प्रताड़ित एवं बदनाम करने की नीयत से अश्लील फोटो खींचकर आमजनों में वायरल करने की धमकी भी देता था, जिससे वह मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना में लिया था। फरार आरोपी अनुभव उपाध्याय 26 साल निवासी मुक्तिपारा को पुलिस टीम ने तकनीकी मदद से पकड़ा और वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया है। मामले के निराकरण में थाना गांधीनगर से आरक्षक प्रेमानन्द राजवाड़े, सत्यम सिंह सक्रिय रहे।

Categorized in: