मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस की सक्रियता से बड़ी अनहोनी होने से टली

नागपुर निवासी लक्की मिश्रा की षडयंत्रपूर्वक हत्या करने की थी योजना

मनेंद्रगढ़ ! अन्तर्राज्यीय सुपारी किलर राहुल सोनी अपने दो साथियों के साथ मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया पुलिस ने उसे व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है! बताया जा रहा है कि सुपारी किलर राहुल सोनी अपने दो साथियों के साथ नागपुर निवासी लक्की मिश्रा की षडयंत्रपूर्वक हत्या करने की नियत से जैतहरी से नागपुर आया था तभी अपने दोनों साथियों के साथ मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया ! उसके खिलाफ मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में 20 से अधिक विभिन्न मामले दर्ज हैं ! सुपारी किलर राहुल सोनी के पास से दो देसी कट्टा 9 एमएम, जिंदा कारतूस दो नग, एक नग नकली पिस्टल, 1 नग धारदार चाकू एवं एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया गया है! मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि नागपुर में एक मोटरसाइकिल में 3 लोग संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं !सूचना पर उनके द्वारा तत्काल मनेंद्रगढ़ एसडीओपी राकेश कुर्रे एवं मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह को निर्देशित किया गया कि उक्त संदिग्ध युवकों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की जाय! थाना प्रभारी सचिन सिंह द्बारा सक्रियता दिखाते हुए अपनी टीम के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में घेराबंदी एवं धरपकड़ की कार्यवाही शुरू की गई जैसे ही हथियारबंद आरोपी मनेंद्रगढ़ शहर में दाखिल हुए उन्हें योजनाबद्ध तरीके से पीडब्ल्यूडी तिराहा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया ! मौके पर ही आरोपियों के पास से दो कट्टा व जिंदा राउंड, चाकू बरामद कर उन्हें थाना लाया गया ! पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम राहुल सोनी पिता गोकुल सोनी 24 वर्ष वार्ड क्रमांक 9 जैतहरी जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश, अरुण राठौर पिता नत्थू लाल राठौर 23 वर्ष भगतबांध थाना अनूपपुर मध्यप्रदेश तथा रोहित बसोर पिता सुदामा बसोर 20 वर्ष जमुना कॉलरी थाना भालूमाड़ा जिला अनूपपुर निवासी बताये! पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी राहुल सोनी ने पुलिस को बताया कि पूर्व में नागपुर के लक्की मिश्रा के साथ उसका विवाद था तो वह काफी दिनों से उसकी हत्या करने की फिराक में था उसने अपने साथी अरुण राठौर एवं रोहित बसोर के साथ मिलकर रविवार को नागपुर निवासी लक्की मिश्रा की हत्या करने की योजना बनाई तथा अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से तीनों नागपुर गए योजना अनुसार लक्की मिश्रा के घर के पास काफी देर इंतजार किए व वहां उपस्थित बच्चों के माध्यम से उसको बुलाने का प्रयास किया किंतु काफी भीड़ भाड़ होने से घटना कारित करना संभव नहीं हो पाया तब किसी और दिन मौका पाकर हत्या करेंगे सोच कर वापस अनूपपुर लौटने लगे ! मुख्य आरोपी राहुल सोनी ने पुलिस को बताया कि जिला उमरिया मानपुर में भी सुपारी लेकर पूर्व में व्यापारी की हत्या करने का प्रयास करने सहित उसके खिलाफ 20 से अधिक मामले दर्ज हैं वह पूर्व में बिलासपुर में भी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था अभी वर्तमान में थाना जैतहरी में भी एक लूट की घटना को अंजाम दिया है ! पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर भादवि की धारा 120 बी एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला कायम कर तीनों को न्यायालय पेश किया गया जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया ! समय रहते हत्या की साजिश का भंडाफोड़ करने एवं आरोपियों को तत्काल पकड़ने में सफलता हासिल करने पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर की अनुशंसा पर आईजी ने मनेंद्रगढ़ थाना टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है !

Categorized in: