गिरजा ठाकुर
अंबिकापुर। शादी का रिश्ता तय हो जाने के बाद चल रहे कार्यक्रम में सभी डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे, इसी बीच एक नाबालिग प्रेमी जोड़े के बीच विवाद हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई तो किशोरी के भाई ने उसे कमरे में बंद कर दिया। आधी रात को किशोरी घर से भाग निकली और प्रेमी से मिली। इसी बीच दोनों ने खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र की है। नाबालिग प्रेमी की लाश सुबह फांसी पर झूलती मिली जबकि किशोरी बेहोशी की हालत में अपने चाचा के घर पाई गई। किशोरी ने जहर सेवन कर लिया था। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, रास्ते में ही किशोरी को होश आ जाने से परिजन ने राहत की सांस ली है, उसका उपचार जारी है।

Categorized in: