आरोपियों ने कैटरिंग कार्य करने के बहाने की थी मकान की रेकी

मनेंद्रगढ़ ! सूने मकान में अज्ञात चोरों द्वारा की गई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है! पुलिस ने चोरी के 7 लाख के सोने के आभूषणों के साथ रायपुर एवं जबलपुर से दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल की राह दिखा दी है! गिरफ्तार किए गए दो चोरों में एक चोर पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है ! मामले का खुलासा करते हुए कोरिया पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि जितेंद्र कुमार साह पिता स्व. जोगेन्दर शाह 30 वर्ष मनेंद्रगढ़ निवासी मनेंद्रगढ़ थाना मैं आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 27 नवंबर 2021 को घर में शादी होने एवं 29 नवंबर 2021 को पुत्री का परीक्षा होने से परिवार के साथ इलाहाबाद चला गया था ! घर का देखरेख हेतु मुंशी राजेंद्र प्रसाद को बोल गया था ! जब वह 4 दिसंबर 2021 को सुबह 7 बजे वापस अपने घर आया तो देखा कि घर का एवं अलमारी का लॉकर टूटा हुआ है और सामान बिखरा हुआ है! अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवर तथा नगदी रकम को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया! रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना कार्यवाही में लिया गया ! एसपी ने बताया कि उनके द्वारा लगातार अनसुलझे मामलों की समीक्षा की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शनी दुबे पिता सुरेश दुबे 24 वर्ष वार्ड क्रमांक 8 सरोवर मार्ग मनेंद्रगढ़ एवं आकाश बाघ पिता सुरेश बाघ 24 वर्ष वार्ड क्रमांक 8 सरोवर मार्ग मनेंद्रगढ़ निवासी की दिनचर्या में परिवर्तन है लगातार पैसे खर्च कर रहे थे ! मुखबिर की सूचना पर मनेंद्रगढ़ थाना की टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी में टीम को लगाया गया गठित टीम के द्वारा आकाश बाघ को रायपुर से एवं शनी दुबे को जबलपुर से पकड़ा गया! दोनों आरोपियों के पास से सोने का हार 1 नग, मांग टीका एक नग, सोने का नथिया एक नग, सोने का चैन 3 नग, सोने की अंगूठी 4 नग, सोने का कान का बाली 12 नग, सोने का कंगन दो नग, सोने का मंगलसूत्र एवं चैन दो नग, सोने का लॉकेट एक नग, सोने का फुल्ली दाना 8 नग कुल 7 लाख का आभूषण बरामद किए गए! पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चोरी का आरोपी शनी दुबे पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है ! दोनों आरोपियों ने केटरिंग कार्य करने के बहाने मकान की रेकी की थी और मौका पाते ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था ! दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया ! पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने मनेंद्रगढ़ थाना टीम को चोरी के आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त करने पर पुरस्कृत करने की बात कही है !

Categorized in: