विकास दुबे रामानुजगंज वाड्रफनगर से रामानुजगंज आने के दौरान यात्री बस इंद्रपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई एवं एक खंभे से जा टकराई जिससे उसमें सवार एक डाकिया सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस 108 से 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज ले जाया गया। घटना की सूचना पर रामचंद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे के करीब विजय यात्री बस वाड्रफनगर से रामानुजगंज आने के दौरान इंद्रपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बस सड़क से नीचे उतर कर एक खंभे से टकरा गई जिससे उस में सवार डाकिया मुख देव यादव गिर गए जिनके पैर में गंभीर चोट लगा वहीं पांच अन्य लोग भी घायल हो गए जिन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस से 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज भेजा गया वहीं घटना की सूचना पर रामचंद्रपुर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बस में सवार लोगो ने बताया कि इंद्रपुर मोड़ पर ड्राइवर बस पर अपना नियंत्रण नहीं कर पाया और मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतर गई।

Categorized in: