मनेंद्रगढ़- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी व प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला की अनुशंसा पर मनेंद्रगढ़ निवासी अधिवक्ता राजेंद्र तिवारी सेंट्रल नोटरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकार विभाग का प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष विधि एवं मानव अधिकार विभाग संदीप दुबे ने आशा व्यक्त की है कि तिवारी कांग्रेस की रीति के तहत कार्य करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। अधिवक्ता राजेंद्र तिवारी के संयुक्त सचिव बनने पर उनके समर्थकों व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Categorized in: