मनेंद्रगढ़- हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तेजतर्रार विधायक डॉ विनय जायसवाल को प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस संगठन ने मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रभारी बनाया है। आशा व्यक्त की जा रही है कि विधायक जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस मरवाही विधानसभा का उपचुनाव में अवश्य जीत दर्ज करेगी। मनेंद्रगढ़ विधानसभा के दबंग विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल को मरवाही विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव का चुनाव प्रभारी बनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस संगठन ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है।

मनेंद्रगढ़ विधायक जायसवाल के साथ अन्य विधायकों एवं जिला पंचायत अध्यक्ष को भी यह जिम्मेदारी मिली है। उल्लेखनीय है कि मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल के नेतृत्व में नगरीय निकाय चुनाव में मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न नगर पालिका, नगर निगम एवं नगर पंचायतों में कांग्रेस ने कब्जा किया था। जिसके कारण नगरीय निकायों में कांग्रेस की शहर सरकार बन सकी है यही वजह है कि विधायक श्री जायसवाल को मरवाही विधानसभा सीट के उपचुनाव का चुनाव प्रभारी बना कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

विधायक डॉ विनय जायसवाल ने प्रदेश संगठन एवं मुखिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मरवाही विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा और कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाई जायेगी।

Categorized in: