अतिथि शिक्षकों ने विधायक गुलाब कमरों को ज्ञापन सौंपकर लगाई न्याय की गुहार

मनेंद्रगढ़ ! कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में विद्या मितान अतिथि शिक्षको से वायदा किया था कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाएगा! लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई और कांग्रेस सरकार का ढाई साल का कार्यकाल भी पूरा हो गया लेकिन आज तक अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की कार्यवाही सरकार द्वारा नहीं की गई ! अतिथि शिक्षकों ने मंगलवार को सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है ! जिस पर विधायक गुलाब कमरों ने उनकी बात को शासन तक पहुंचाने का उन्हें भरोसा दिलाया है ! अतिथि शिक्षकों ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के अतिसंवेदनशील दुर्गम दूरस्थ बीहड़ आदिवासी अंचल में कार्यरत छत्तीसगढ़ के मूल निवासी विद्या मितान शिक्षकों को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में यह वायदा किया गया था कि सरकार बनते ही उनकी नियमितीकरण की कार्यवाही की जाएगी लेकिन सरकार द्वारा इस दिशा में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है जिससे अतिथि शिक्षकों में निराशा के भाव हैं ! विद्या मितान शिक्षकों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ के मूल निवासी समस्त युवा अतिथि शिक्षक जोकि गत चार-पांच वर्षों से छत्तीसगढ़ प्रदेश के बीहड़ अनुसूचित अंचल में शैक्षिक सेवा प्रदान कर रहे हैं और उनके प्रयासों से ही आज इन अंचलों का परीक्षा परिणाम प्रतिवर्ष उत्कृष्ट होता जा रहा है जोकि सरकार के बेहतर संज्ञान में है ! अतिथि शिक्षकों ने बताया कि समस्त अतिथि शिक्षकों की संख्या 2500 के आसपास है जिनके नियमितीकरण की घोषणा वर्तमान छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के जन घोषणा पत्र पर अंकित है! समय-समय पर विधानसभा और मंत्री परिषद की बैठकों में भी अतिथि शिक्षक साथियों के हितों का संरक्षण और सुरक्षित भविष्य की पहल की बात कही जाती रही है ! इसी तारतम्य में शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम के द्वारा 3 फरवरी 2019 को समस्त विद्या मितान शिक्षकों को व्याख्याता पंचायत शिक्षाकर्मी वर्ग 1 में मर्ज करने हेतु शिक्षा सचिव को कार्यालयीन पत्र जारी किया गया था जिस पर आज पर्यंत तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है ! अतिथि शिक्षकों ने बताया कि 8 जुलाई 2020 को राज्यपाल के मुख्य सचिव के द्वारा भी मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को विद्या मितान शिक्षकों को नियमितीकरण करने हेतु पत्र लिखा गया था फिर भी कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गई है और ना ही उन्हें नियमितीकरण हेतु सरकार द्वारा अपने संज्ञान में लिया गया है ! विद्या मितान शिक्षकों ने बताया कि उनकी प्रमुख समस्या यह है कि हर वर्ष सत्र के अंत में सब बेहद ही मानसिक पीड़ा से गुजरते हैं कि उनका भविष्य क्या होगा तत्पश्चात कुछ पहल होती है फिर सब हर वर्ष फार्म भरो भागदौड़ करो अंत में परिणामत: पूर्ववत आधार पर शिक्षकों की पदस्थापना कर दी जाती है! एक और जहां छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा नियमितीकरण और हितों के संरक्षण के साथ किसी की छटनी नहीं करने की बात कही जाती है वही लगभग उनके 300 साथी शासन द्वारा निर्धारित योग्यता रखने के बावजूद सेवा से वंचित कर दिए गए हैं जो कि गहरी चिंता का विषय है ! इस प्रकार यह हर वर्ष व्यर्थ मानसिक तनाव एवं परेशानी का वजह बनकर समस्या भयानक समस्या के रूप में सामने आती है जो उनके मनोबल को कम करती है ! विधायक गुलाब कमरों को ज्ञापन सौंपकर उनके द्वारा नियमितीकरण करने की गुहार लगाई गई है! विधायक गुलाब कमरों ने उन्हें उनकी बात शासन तक पहुंचाने का विश्वास दिलाया है ! इस दौरान काफी संख्या में विद्या मितान अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे !

Categorized in: