मनेंद्रगढ़ ! कोरिया के नए पुलिस कप्तान के पदभार ग्रहण करते ही पुलिस पूरी तरह से हरकत में आ गई है ! मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ ब्रॉउन शुगर का परिवहन करते हुए 2 अपचारी बालकों को पुलिस हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की है ! अपचारी बालकों के पास से 2 लाख 70 हजार रुपये की ब्राउन शुगर बरामद की गई है ! ब्राउन शुगर के तस्करी में उपयोग में लाई गई मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद किया है ! मामले के संबंध में मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब, जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ पर कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान 5 जुलाई 2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि 2 लोग एक सोल्ड होण्डा होरनेट मोटर सायकल में ब्राउन सुगर की बिक्री करने हेतु झारखण्ड से राजनगर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया को अवगत कराया गया तथा कार्यवाही हेतु पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कर्ण कुमार उके के निर्देश पर थाना मनेन्द्रगढ की पुलिस टीम के द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। सूचना पर बैकुण्ठपुर से मनेन्द्रगढ की ओर जाने वाली नेशनल हाईवे – 43 रेलवे क्रासिंग बेलबहरा के पास चेकिंग के दौरान एक काले रंग होण्डा होरनेट मोटर सायकल में दो लडके मिले जिनसे नाम पता पूछा गया व आधार कार्ड देखने पर दोनो लडके नाबालिग मिले। उनके परिजनों को सूचना देकर विधिवत विधिविरूद्व बालको की तलाशी लेने पर दो-दो पैकेट ब्राउन सुगर वजन लगभग 25.115 ग्राम मिला जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार रूपये आकी गई ! पुलिस ने दोनों अपचारी बालक को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा 21 (बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की ! पुलिस द्वारा विधिविरूद्व दोनों अपचारी बालको को किशोर न्याय बोर्ड बैकुण्ठपुर में पेश किया गया है।उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी, आर.एन. गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक नईम खान, आरक्षक इस्ताक खान, जितेन्द्र ठाकुर, राकेश शर्मा, प्रमोद यादव ,राजेश कुमार, प्रदीप लकडा, भूपेन्द्र यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Categorized in: