बिश्रामपुर। अज्ञात वाहन चालक द्वारा गाय को टक्कर मार दिए जाने के मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत कुरुवा निवासी प्रार्थी सुनील रवि पिता सोहन रवि ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी गाय को मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कुरुवा चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर जबरदस्त टक्कर मार दिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने धारा 279, 427 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Categorized in: