अंबिकापुर। नगर के अग्रसेन भवन में 28 जुलाई, गुरूवार को अग्रवाल महिला सभा द्वारा सावन उत्सव अपरान्ह तीन बजे से मनाया जाएगा। इस दौरान दो वर्ष के अंतराल में ब्याही बहू-बेटियों को सावन सुंदरी कार्यक्रम में भागीदार बनने का मौका मिलेगा। अग्रवाल महिला सभा अंबिकापुर की सचिव संगीता अग्रवाल ने कहा है कि कार्यक्रम स्थल पर कोई अपना स्टॉल लगाना चाहता है तो वह लगा सकता है। महिला सभा की सचिव ने कार्यक्रम में स्वजनों और मित्रों के साथ शामिल होने का आग्रह किया है।

Categorized in: