मौसम वैज्ञानिकों ने नहीं की पुष्टि, कहा-छत्तीसगढ़ से कहीं भी भूकंप आने की खबर नहीं
GIRIJA THAKUR

अंबिकापुर। मध्य प्रदेश में मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं कुछ लोगों के द्वारा भूकंप के झटके छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र में भी महसूस करने की बातें कही जा रही हैं, हालांकि मौसम विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र अंबिकापुर से 135 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के सिंगरौली में था। जहां भूकंप की तीव्रता 3.3 रिक्टर स्केल नापी गई है। यह भूकंप जमीन के चार किलोमीटर नीचे आया था। बता दें कि अंबिकापुर क्षेत्र में वर्ष 2023 में 28 अगस्त 2023 को भूकंप के झटके महसूस हुए थे, उस समय अंबिकापुर से 9 किलोमीटर दूर इसका केंद्र बताया गया था। इस भूकंप की तीव्रता 3.8 रिक्टर स्केल नापी गई थी। 24 अप्रैल 2023 को कुछ इसी तरह अंबिकापुर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। लगभग 7 सेकंड तक लोगों के घर के भीतर रखे फर्नीचर, पंखे हिलने लगे थे। 24 अप्रैल को भूकंप का जो झटका अंबिकापुर क्षेत्र में महसूस हुआ था वह बेहद खतरनाक था। 26 दिसंबर 2023 को पुन: भूकंप का झटका आने की चर्चा हो रही है। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि अंबिकापुर या छत्तीसगढ़ में कहीं भूकंप का झटका महसूस किया गया हो, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि ङ्क्षसगरौली मध्य प्रदेश में 26 दिसंबर को भूकंप का झटका आया था, जिसका अक्षांस 24.19 उत्तर, देशांतर 82.57 पूर्व व रिक्टर स्केल में तीव्रता 3.3, गहराई चार किलोमीटर रही। उन्होंने बताया मध्य प्रदेश के अलावा चमौली उत्तराखंड, नागालैंड, लद्दाख, भूटान, जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Categorized in: