रायपुर- रायपुर की धरसींवा थाना पुलिस ने अवैध रूप से मवेशी परिवहन करते एक अंतर्राज्यीय मवेशी तस्कर सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गाड़ी से 8 भैंस बरामद हुईं हैं।

दरअस्ल 3 अप्रैल को थाना प्रभारी धरसींवा अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम तिवारिया पास माजदा वाहन क्रमांक सी जी 04 एन व्ही 3112 में कुछ व्यक्ति मवेशी भरकर बिलासपुर की ओर जा रहे थे। पुलिस टीम ने वाहन को रोककर सवार व्यक्तियों से पूछताछ की। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सूर्य प्रकाश बंजारे उर्फ सूर्या तथा राकिब कुरैशी बताया। टीम ने दोनों से मवेशी परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की, जिस पर उनके द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पुलिस टीम के सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था। टीम के सदस्यों ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 8 भैंसा तथा घटना में प्रयुक्त माजदा वाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 133/2023 धारा पशु क्रुरता अधिनियम 1960 की धारा 11, छ.ग. कृषक प.परि. अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10, छ.ग. कृषक प.प. अधि. 1978 की धारा 47ए, 47सी ,48, 49, 52 एवं मो.व्ही. एक्ट 66/192 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की।

गिरफ्तार आरोपी
सूर्य प्रकाश बंजारे उर्फ सूर्या पिता शैलेन्द्र कुमार बंजारे उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं. 02 थाना खरोरा जिला रायपुर।
राकीब कुरैशी पिता राशिद कुरैशी उम्र 21 साल निवासी घढ़ीहसनपुर थाना चौसान जिला सामली उत्तर प्रदेश।

Categorized in: