बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के द्वारा जिला कार्यकारिणी के घोषित सूची में इस बार जहां जिले के पूरे विकासखंड को बराबर तरजीह देने का प्रयास किया गया है। जहां वरिष्ठता का सम्मान किया गया है वही युवाओं को भी भरपूर मौका दिया गया है जिला कांग्रेस कमेटी के घोषित सूची में बलरामपुर के युवा नेता एवं पत्रकार अंजुम अंसारी को संयुक्त महामंत्री बना कर यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि जो समाज में अच्छा कार्य कर रहे हैं एवं सामाजिक सोच रखते हैं उनका संगठन पूरा सम्मान करते हुए संगठन में स्थान देकर उनके साथ न्याय करता है।
अंजुम अंसारी की नियुक्ति पर बलरामपुर रामानुजगंज जिले के युवाओं में हर्ष का माहौल है वहीं उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। वहीं अंजुम ने अपने नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम का आभार माना। अपनी नियुक्ति पर अंजुम अंसारी ने कहा कि जिस प्रकार से संगठन ने मुझ पर विश्वास करते हुए इतनी बड़ी जिम्मेवारी दी है इस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा छत्तीसगढ़ के लोक कल्याणकारी सरकार के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भी कार्य करूंगा। अंजुम अंसारी ने भूपेश बघेल सरकार की जमकर सराहना करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। जिसका अनुसरण अन्य प्रदेश भी कर रहे हैं।

Categorized in: