मणीपुर थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आपसी वाद-विवाद घटना की बनी वजह

अंबिकापुर। हत्या के मामले में मणिपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पत्नी व मृतक की सास को चंद घंटे में गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। आरोपियों ने आपसी वाद-विवाद होने पर गला दबाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

मृतक अनूप सिंह केशवपुर नवापारा में अपने परिवार के साथ निवास करता है। डेढ़ साल पहले से उसकी सास दामाद-बेटी के साथ निवास कर रही थी। विगत कुछ दिनों से मृतक का अपनी पत्नी और सास से अक्सर वाद-विवाद होते रहता था। 25 फरवरी को देर शाम इनके बीच पुन: लड़ाई-झगड़ा हुआ। अनूप सिंह का भाई अकिल सिंह 48 वर्ष अपनी भतीजी की आवाज सुनकर मौके पर आकर देखा तो उसके भाई की पत्नी आरती सिंह अपने पति को पकड़कर रखी थी और मृतक की सास श्याम बाई अपने दामाद अनूप सिंह का गला दबा रही थी, जिससे अनूप सिंह छटपटा रहा था। अकिल सिंह यह देखकर तीनों को अलग-अलग किया।

अनूप सिंह बेहोश हो गया था। वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, यहां डॉक्टर ने जांच, ईलाज के दौरान उसके मृत होने की जानकारी दी। मृतक के भाई ने इसकी रिपोर्ट थाना मणीपुर में लिखाई थी, जिस पर पुलिस ने धारा 302, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने विवेचना में लिया था। पुलिस टीम ने मृतक की पत्नी आरती सिंह 24 वर्ष निवासी केशवपुर व सास श्याम बाई 45 वर्ष साकिन सामरटिकरा बिश्रामपुर जिला सूरजपुर को त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मृतक से वाद-विवाद होने पर आवेश में आकर घटनाकारित करना स्वीकार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना मणीपुर से उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, बबलू कुजूर, प्रधान आरक्षक महेश्वर सिंह, महिला आरक्षक नीलम यादव, अर्चना देवी, आरक्षक कुश कुमार सोनी, सुरेश कुमार शामिल रहे।

Categorized in: